Weather Forecast : इन राज्यों में होगी बारिश, 9 फरवरी तक का आया वेदर अपडेट

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 7 दिनों में तीन पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी इलाके को प्रभावित कर सकते हैं. इसकी वजह से मौसम पर असर पड़ सकता है.

Weather Forecast : IMD के अनुसार,5 फरवरी 2026 तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30–40 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं. इन इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

8 और 9 फरवरी को भी बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार, 8 और 9 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं 9 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा

अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ेगा. इसके बाद अगले 3 दिनों में 2–3 डिग्री की गिरावट आएगी और फिर तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : Bihar Ka Mausam: 25 जिलों में घने कोहरे की चादर, भागलपुर में पारा 8 डिग्री गिरा, तापमान और गिरेगा, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 4 फरवरी घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया. 4 और 5 फरवरी को राजधानी में मध्यम कोहरा छाया नजर आ सकता है. अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है. 6, 7 और 8 फरवरी को भी सुबह के समय मध्यम कोहरा रहने का अनुमान विभाग की ओर व्यक्त किया गया है.

बिहार में घने कोहरे का अलर्ट

IMD ने बिहार के 25 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर के आसपास पहुंच गई है. उत्तर बिहार में घना कोहरा छाने और तापमान में 2–3 डिग्री गिरावट की संभावना है. 6 फरवरी के बाद राहत मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >