मौसम: यूपी-दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

Weather Forecast : 27 मार्च, 2026 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है. नीचे पढ़ें मौसम विभाग की ओर से और किन राज्यों के लिए जारी किया गया अलर्ट.

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 27 से 29 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. 28 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

28 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. 28 मार्च को हिमाचल प्रदेश में और 27 मार्च को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में इसी तरह का मौसम रह सकता है. साथ ही कहीं-कहीं तेज हवाएं (30–50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.

यूपी का मौसम होगा खराब

उत्तर प्रदेश में 27 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा. पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पूर्वी यूपी में भी 27, 30 और 31 मार्च को बारिश और आंधी के आसार हैं. 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Up weather

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली का मौसम अगले कुछ दिनों में बदलता रहेगा. 27 मार्च को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 28 मार्च को आसमान थोड़ा साफ रहेगा, लेकिन 29 और 30 मार्च को फिर से बादल छा सकते हैं. 27 मार्च को मौसम ज्यादा गर्म नहीं रहेगा. दिन का तापमान करीब 31 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि रात में पारा 17 से 19 डिग्री के आसपास रह सकता है.

Delhi weather

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में 28 से 30 मार्च के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है. 28 मार्च को जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम बिगड़ सकता है. वहीं 29 और 30 मार्च को असर और बढ़ेगा. जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर समेत कई इलाकों में तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा, IMD का अलर्ट

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का बिगड़ेगा मौसम

27 मार्च के बाद 29 से 31 मार्च के दौरान मध्य प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है. इस अवधि में बिजली कड़कने के अलावा 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. वहीं, अगले 7 दिनों तक छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >