झारखंड में होगी बारिश, दिल्ली-यूपी में लू को लेकर अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 28 मई के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में और 23 से 24 मई तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) व सिक्किम में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 23 से 28 मई के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, मुर्शिदाबाद वाला इलाका) में जबकि 23 से 26 मई तक ओडिशा में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 23 से 25 मई के दौरान जम्मू और कश्मीर में छिटपुट से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 23 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं.

23 मई को पंजाब में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 23 मई को ही कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के अलावा तेज हवाएं चलने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना

23 से 28 मई के दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में इसी अवधि के दौरान भीषण लू पड़ने के आसार हैं.

दिल्ली में भीषण गर्मी

दिल्ली में अगले 6 दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है. 23 से 28 मई के बीच अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. ज्यादातर दिनों में आसमान साफ रहेगा और लू चलने की स्थिति बनी रहेगी. दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ दिनों में हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

Delhi weather

केरल बरिश को लेकर अलर्ट जारी

आईएमडी ने 27 मई तक केरल के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. इसके अलावा, 28 मई से तीन जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है.

यह भी पढ़ें : हीट वेव की आग में जल रहा है उत्तर भारत, UP के लिए रेड, तो दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में बारिश के आसार

इस दिनों झारखंड के कई जिलों के लोग गर्मी से बेहाल हैं. रांची के तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है. रांची में 26 मई तक दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहने व बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 23 मई को बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने व वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. 24 मई को भी रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिला में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने व वज्रपात के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >