दिल्ली में लू का अलर्ट, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 21 अप्रैल को मौसम बदल सकता है. कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार वाला इलाका) और सिक्किम में 21 से 26 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया वाला इलाका) में 26 अप्रैल को, झारखंड में 24 अप्रैल को जबकि ओडिशा में 21 से 24 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बिहार में 21, 24 और 25 अप्रैल को मौसम खराब हो सकता है. इन दिनों गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है, जिसमें हवा की रफ्तार 50–60 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है. वहीं, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 21 से 24 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं कोंकण और गोवा में 21 और 23 अप्रैल को बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

21 से 22 अप्रैल के बीच केरल और माहे में, जबकि 21 से 24 अप्रैल तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा 21 से 23 अप्रैल के बीच तमिलनाडु और 21 से 24 अप्रैल तक तटीय व उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बिजली गिरने का भी खतरा है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi weather

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में 21 से 24 अप्रैल के बीच मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. कई जगहों पर हीट वेव यानी लू का असर देखने को मिल सकता है. अधिकतम तापमान करीब 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 21 से 25 डिग्री के बीच रहेगा. कुछ दिनों में गर्म हवाएं भी चलेंगी, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. कुल मिलाकर दिल्ली में इन दिनों अधिक गर्मी का असर बना रहेगा.

यह भी पढ़ें : देशभर में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट

Jharkhand weather

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?

21 से 23 अप्रैल तक झारखंड का मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहेगा. 21 और 22 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं लू चल सकती है. 24 अप्रैल को फिर से आंशिक बादल और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. कुल मिलाकर राज्य में गर्मी का असर बना रहेगा, बीच-बीच में बादल और हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >