Weather Forecast : झारखंड-बिहार में होगी बारिश, जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : झारखंड और बिहार में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. विभाग ने बताया कि 21 मार्च को आकाश में हल्के बादल नजर आ सकते हैं. सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से चार डिग्री कम है. जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

झारखंड में बारिश

झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सूबे में 21 मार्च तक बारिश की संभावना जताई गई है. मंगलवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि हो सकती है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 22 से 24 मार्च तक मौसम मुख्यत: साफ और शुष्क नजर आएगा.

बिहार में बारिश की संभावना

बिहार में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. 19 से 22 मार्च के बीच सूबे के कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है. 21 मार्च तक दक्षिण और पूर्व बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ वज्रपात हो सकती है जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. 20 मार्च को भी राजधानी पटना सहित आरा, बक्सर, भभुआ के साथ-साथ औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. 21 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार, 19 से 21 मार्च के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. 19 से 20 मार्च के बीच छत्तीसगढ़, झारखंड के साथ-साथ ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश हो सकती है. 19 मार्च को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है.

Jharkhand Weather: मौसम का बदला मिजाज, रांची में हुई बारिश, 19 मार्च को भारी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट, कब तक होगी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार,19 से 20 मार्च के बीच तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं. वहीं पूर्वोत्तर भारत में 19 से 21 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >