Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, 17 से 19 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश में जबकि 17 व 18 अप्रैल को उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की से छिटपुट बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
वहीं, 14 से 15 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी वाले इलाके) और सिक्किम में, जबकि 15 और 16 अप्रैल को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) में कहीं-कहीं छिटपुट से हल्की बारिश और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
कर्नाटक और केरल का मौसम कैसा रहेगा?
14 से 17 अप्रैल के बीच उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में और 15 से 17 अप्रैल के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं 30 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. केरल और माहे में 14 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है.
पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 अप्रैल के दौरान उत्तर प्रदेश में ज्यादातर मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश के आसार नहीं हैं. राहत की बात ये है कि पूरे हफ्ते किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है, यानी मौसम सामान्य बना रहेगा.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
14 से 18 अप्रैल के बीच दिल्ली में मौसम ज्यादातर साफ बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. 16 और 17 अप्रैल को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि बाकी दिनों में साफ मौसम रहेगा. हल्की से मध्यम रफ्तार की हवाएं चलती रहेंगी.
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम साफ बना रहेगा. वहीं अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा.
