11 से 23 सितंबर तक मौसम का हाल: पहले भारी बारिश, फिर बनेगा लो प्रेशर एरिया, जानें किन राज्यों में दिखेगा ज्यादा असर

11 To 23 September Weather Forecast: 11 से 23 सितंबर के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम बार-बार करवट ले सकता है. IMD के मुताबिक पहले सप्ताह में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं, जबकि 20 सितंबर के आसपास नया सिस्टम बनने और 22 सितंबर तक ओडिशा-आंध्र तट के करीब पहुंचने की संभावना है.

11 To 23 September Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में 11 से 23 सितंबर के बीच मौसम में लगातार बदलाव दिख सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 13 दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 से 16 सितंबर के दौरान मध्य, पश्चिमी, पूर्वी और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश का जोर बना रहेगा. वहीं 17 से 23 सितंबर के दौरान पूरे देश में कुल बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है. हालांकि 20 सितंबर के आसपास उत्तर अंडमान सागर के पास एक नया मौसमी सिस्टम विकसित होने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में बना लो पेशर एरिया

IMD के मुताबिक 10 सितंबर की सुबह उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन गया था. विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी 11 और 12 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 11 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 12 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. ओडिशा और झारखंड में 12 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश जारी रहने का अनुमान है.

12 से 14 सितंबर को मध्य प्रदेश में बारिश (MP Rain Alert)

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12 से 14 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी 14 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 सितंबर को भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

गुजरात महाराष्ट्र में बहुत भारी का अलर्ट (Very Heavy Rain Warning)

पश्चिम भारत में 12 सितंबर के बाद बारिश का जोर बढ़ सकता है. मध्य महाराष्ट्र में 13 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. गुजरात क्षेत्र में 13 और 14 सितंबर तथा सौराष्ट्र-कच्छ में 14 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा में 16 सितंबर तक कई स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली और पंजाब में 14-15 सितंबर को भारी बारिश (Heavy Rain Alert Delhi Punjab)

उत्तराखंड में 11 से 13 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान में 13 और 14 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 14 और 15 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय में 15 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 15 सितंबर के बीच भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

17 से 23 सितंबर में देशभर में कम होगी बारिश

IMD के मुताबिक दूसरे सप्ताह यानी 17 से 23 सितंबर के दौरान पूरे देश में कुल बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है. हालांकि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. पूर्वोत्तर भारत में सप्ताह के कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में भी कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश का अनुमान है. प्रायद्वीपीय भारत के बाकी हिस्सों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

20 सितंबर के आसपास बन सकता है नया सिस्टम

IMD के अनुसार करीब 20 सितंबर के आसपास उत्तर अंडमान सागर और उससे सटे थाईलैंड क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) विकसित हो सकता है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और चक्रवाती परिसंचरण या कम दबाव के क्षेत्र के रूप में करीब 22 सितंबर तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की संभावना है.

Also Read: Weather Report : बिगड़ा बंगाल का मौसम, चार जिलों में फिर से येलो अलर्ट, मछुबारों को समुद्र में जाने पर रोक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >