Weather Alert: शीतलहर का अलर्ट, अगले 48 घंटे में और बढ़ेगी ठंड

Weather Alert : मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 नवंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा और यह सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा.

Weather Alert : दिल्ली में ठंड बढ़ रही है. सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम होने के साथ इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार, 11 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. सुबह में हल्की धुंध नजर आएगी लेकिन दिन में आसमान साफ हो जाएगा. कुछ इसी तरह का मौसम 12 नवंबर को नजर आ सकता है.

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

श्रीनगर में इस मौसम की पहली रात तापमान शून्य से नीचे चला गया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा. विभाग ने 15 नवंबर तक पूरे कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का पूर्वानुमान दिया है. साथ ही चेतावनी दी है कि रात का तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है.

राजस्थान में कई जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

राजस्थान के कई हिस्सों में सर्दी बढ़ गई है और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा. फतेहपुर (सीकर) में सबसे कम 6.8 डिग्री और नागौर में 6.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : 13 नवंबर तक यहां होगी बारिश, बिजली गिरने की आशंका, इन राज्यों में ठंड बढ़ेगी

मध्य प्रदेश के अलावा यहां चल सकती है शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 नवंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं 10 से 14 नवंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, 11-12 नवंबर को झारखंड और ओडिशा में, जबकि 13-14 नवंबर को विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीत लहर की स्थिति रह सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >