Watch Video : डरा रही है यमुना नदी, डर के साए में दिल्ली के लोग, वीडियो आया सामने

Watch Video : दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बरकरार है. यमुना नदी का एक वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. देखें वीडियो.

Watch Video : दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार को दूसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है. अधिकारियों के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 205.45 मीटर दर्ज किया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने नदी का वीडियो जारी किया है, जिसे देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली में यमुना नदी की स्थिति कितनी गंभीर है. देखें ये डरावना वीडियो.

बुधवार शाम आठ बजे नदी का जलस्तर 205.35 मीटर के निशान पर पहुंच गया था और तब से इसमें वृद्धि हो रही है. केंद्रीय जल आयोग ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने और आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी है, जैसे कि नदी के तटबंधों के पास रहने वाले लोगों को चेतावनी देना और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करना. अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियों को स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है.

यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण क्या?

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, “जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वज़ीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में जल छोड़ा जाना है.” बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे लगभग 36,536 क्यूसेक जबकि वजीराबाद बैराज से हर घंटे 58,290 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु है.

यह भी पढ़ें : Watch Video : डरा रही है झेलम नदी, वीडियो आया सामने

दिल्ली में यमुना के जलस्तर का चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है. जलस्तर 206 मीटर पहुंचने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू होता है. बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >