Watch Video: OMG! समोसे के बदले घड़ी, UPI ​​पेमेंट नहीं होने पर दुकानदार बन गया हैवान, गिरफ्तार

Watch Video: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. एक ट्रेन यात्री के साथ स्टेशन में एक समोसा वेंडर ने बदसलूकी की. UPI ​​भुगतान विफल होने पर एक समोसा विक्रेता ने एक यात्री की घड़ी छीन ली. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने फौरन कार्रवाई की और वेंडर को गिरफ्तार कर लिया गया.

Watch Video: पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया, “यह घटना 17 अक्टूबर की शाम की है. जबलपुर स्टेशन पर एक समोसा विक्रेता ने एक यात्री से खरीदारी करने के बाद उसकी घड़ी छीन ली. रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्रेता की पहचान कर ली और उसे रेलवे अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

समोसा विक्रेता की लाइसेंस रद्द

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री के साथ बदसलूकी करने वाले समोसा विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई. उसके दुकान की लाइसेंस रद्द कर दी गई. पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया, “जिस लाइसेंस के तहत वह काम करता था, उसे रद्द किया जा रहा है. विक्रेता की पहचान संदीप गुप्ता के रूप में हुई है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >