Watch Video : ऊपर से टूटकर गिर रहे हैं पहाड़, नीचे केदारनाथ यात्री, वीडियो देखकर खौफ खा जाएंगे आप भी

Watch Video : सोनप्रयाग के पास भूस्खलन की खबर है. इसके बाद केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है. एक वीडियो सामने आया है. देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में.

Watch Video : उत्तराखंड में गुरुवार को सोनप्रयाग के पास मुनकटिया इलाके में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया. इसके चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मुनकटिया में मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है. इस कारण गौरीकुंड से लौट रहे कुछ तीर्थयात्री रास्ते में फंस गए थे. हालांकि, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और सोनप्रयाग पहुंचाया. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा को फिलहाल रोकने का फैसला लिया है. भूस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एसडीआरएफ के जवान यात्रियों को सुरक्षित निकालते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के पास भारी वर्षा से हुए भूस्खलन के बाद एनडीआरएफ के जवान बचाव अभियान चलाते हुए दिखाई दिए. इसकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं.

एनडीआरएफ के जवान बचाव अभियान चलाते हुए

भारी बारिश होने का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार से पांच दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बहुत भारी स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >