Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ विधेयक, ओवैसी समेत कांग्रेस नेता ने दी चुनौती, RJD भी दायर कर सकता है याचिका

Waqf Bill: AIMIM और कांग्रेस सांसद ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की वैधता को चुनौती दी है. उन्होंने दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है और इससे वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन पर मनमाने प्रतिबंध लगाने के प्रावधान किये गये हैं. इधर इस बिल के खिलाफ सड़कों पर भी जोरदार प्रदर्शन चल रहा है. मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद समेत देश के कई और हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विरोध कर रहे लोगों ने इस बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की है.

Waqf Bill: वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद की ओर से पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. इससे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने भी इस विधेयक की वैधता को चुनौती देते हुए इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है. सदन की लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई है. साथ ही सड़क पर भी विधेयक के खिलाफ कई संगठनों का प्रदर्शन जारी है.

सुप्रीम कोर्ट में विधेयक को दी गई चुनौती

बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने शुक्रवार को वक्फ संशोधन विधेयक 2025 की वैधता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने दावा किया कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है. उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि विधेयक में वक्फ संपत्तियों और उनके प्रबंधन पर मनमाने प्रतिबंध लगाने के प्रावधान किये गये हैं. जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वायत्तता कमजोर होगी. दायर याचिका में यह भी कहा गया है कि विधेयक में मुस्लिम समुदाय से भेदभाव किया गया है, क्योंकि इसमें ऐसे प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो अन्य धार्मिक बंदोबस्तों में मौजूद नहीं हैं.

AIMPLB और RJD भी जा सकता है कोर्ट

AIMIM और कांग्रेस के अलावा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) भी इस विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान कर चुका है. बोर्ड के सदस्य मोहम्मद अदीब कल यानी बुधवार को ऐलान किया था कि सरकार को इसे वापस लेना ही होगा. जब तक यह वापस नहीं लिया जाता हम चैन से बैठने वाले नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन करेंगे. इसके अलावा आरजेडी ने भी कहा है बिल के खिलाफ पार्टी कोर्ट जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरजेडी नेताओं ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस विधेयक के खिलाफ राजद न्यायालय का दरवाजा भी खटखटा सकता है.

सड़क पर भी छिड़ा है आंदोलन

वक्फ संशोधन बिल 2025 को लेकर सड़को पर भी आंदोलन छिड़ा हुआ है. वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद देश के कई जगहों पर मुसलमान सड़क पर उतर गए हैं.विधेयक के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है. कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद समेत देश के कई और हिस्सों में सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया गया. शुक्रवार को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने कोलकाता के पार्क सर्कस क्रॉसिंग पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को तत्काल वापस लेने की मांग की.

लोकसभा और राज्य सभा में विधेयक पास

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2025 पहले ही पास हो गया था, गुरुवार को 13 घंटे की लंबी बहस के बाद राज्यसभा ने भी विधेयक को पारित कर दिया. इसके साथ ही इसे संसद की मंजूरी मिल गई है. विधेयक को अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है. बता दें, गुरुवार को राज्यसभा में 128 सदस्यों ने विधेयक के पक्ष में जबकि 95 ने विरोध में मतदान किया, जिसके बाद इसे पारित कर दिया गया. लोकसभा ने तीन अप्रैल को विधेयक को मंजूरी दे दी थी. लोकसभा में 288 सदस्यों ने विधेयक का समर्थन, जबकि 232 ने विरोध किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >