ओडिशा में दो रूसी पर्यटकों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, व्लादिमीर पुतिन का रहा था आलोचक

ओडिशा के होटल में मृत पाये गये पावेल एंथोम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े थे. एंथोम व्लादिमीर क्षेत्र से सांसद थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एंथोम 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता बने थे. खबर है कि वह अपना 65वां जन्मदिन मनाने के लिए भारत पहुंचे थे.

ओडिशा के रायगड़ा में दो रूसी पर्यटकों की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है 65 वर्षीय पावेल एंथोम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी से जुड़ा था. हालांकि युक्रेन के खिलाफ युद्ध के बाद वह पुतिन की कई मौकों पर आलोचना भी कर चुका था. मालूम हो पावेल एंथोम की होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गयी थी. एंथोम होटल के बाहर खून से लथपथ मिले थे. जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इससे पहले पावेल के सह-यात्री व्लादिमीर बिडेनोव 22 दिसंबर को उसी होटल में मृत पाए गए थे. वह होटल की पहली मंजिल पर अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े थे और उनके पास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं.

पावेल एंथोम 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता थे

ओडिशा के होटल में मृत पाये गये पावेल एंथोम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से जुड़े थे. एंथोम व्लादिमीर क्षेत्र से सांसद थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एंथोम 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता बने थे. खबर है कि वह अपना 65वां जन्मदिन मनाने के लिए भारत पहुंचे थे. हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि एंथोम भले की व्लादिमीर पुतिन की पार्टी से जुड़े थे, लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति की जमकर आलोचना भी की थी.

होटल मालिक ने पूरी घटना के बारे में बताया

रूसी पर्यटकों की जिस होटल में मौत हुई थी, उस होटल के मालिक ने पूरी घटना के बारे में बताया. पहले पर्यटक बेहोश मिला, मेडिकल जांच के बाद वह मृत पाया गया. दूसरा पर्यटक अपने दोस्त के अंतिम संस्कार के बाद मानसिक रूप से परेशान था, वह होटल परिसर में पड़ा मिला. जब अस्पताल ले जाया गया, तो मृत पाया गया. होटल ऑनर ने बताया, 21 तारीख को चार लोग हमारे होटल में रहने आए, उनमें से दो की मौत हो गई, जबकि दो अब भी यहीं हैं. हम रूसी दूतावास से उनके दस्तावेजों का इंतजार कर रहे हैं. वे चले जाएंगे.

Also Read: दोस्‍त नरेंद्र मोदी की व्लादिमीर पुतिन ने जमकर की तारीफ, जानें परमाणु हथियार को लेकर क्‍या कहा

दोस्त की मौत से तनाव में थे पावेल

पावेल की मौत पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. उन्होंने कहा, पावेल अपने दोस्त की मौत से तनाव में थे. पुलिस ने कहा कि वे पावेल की मौत की सभी कोणों से जांच कर रहे हैं, जिसमें यह संभावना भी शामिल है कि वह गलती से छत से गिर गया हो. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पावेल की खुदकुशी का मामला लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >