Viral Video : ममाज ब्वाॅय की चिंता देखिए, हंसते-हंसते लोटपोट ना हो जाएं ; तो कहना

Viral Video : मुंबई की बारिश में एक ममाज ब्वाॅय का वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें वो यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि उसे चाहे कितनी भी परेशानी हो वो मां को परेशान नहीं करेगा. यह वीडियो इतने फनी अंदाज में बनाया गया है कि हंसी के फव्वारे छूट पड़ते हैं.

Viral Video : ममाज ब्वाॅय (Mama’s Boy) वैसे लड़कों को कहते हैं, जो अपनी मां से अत्यधिक प्यार करते हैं. ऐसे ही एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वह लड़का मुंबई की बारिश में फंस गया है और जब उसकी मां उसका हालचाल पूछ रही है, तो वह अपनी मां को यह बताता है कि यहां सबकुछ ठीक है. उस लड़के की चिंता यह है कि उसे अपनी मां को परेशान नहीं करना है.

मां के प्यार में टीवी चैनल की रिपोर्ट को गलत ठहरा रहा है लड़का

यह वीडियो simplisaad नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है. इस वायरल वीडियो को अबतक 7.45 लाख देख चुके हैं. इस वीडियो में मुंबई की बारिश को दिखाया गया है, जिसमें एक लड़का बारिश में फंस गया है और सड़क पर बैठकर अपनी मां से बात कर रहा है. वो फोन पर अपनी मां को बता रहा है कि मुंबई में कोई बारिश नहीं हो रही है. टीवी चैनल वाले झूठ बता रहे हैं. उसके इतना कहते ही बगल से एक बस गुजरती है और पानी उसके गले तक आ जाता है. तब वो कहता है कि पानी लेने आया था, पानी लेकर बस घर जा रहा हूं , आप टीवी देखना बंद कर दो, चैनल वाले झूठ कह रहेे हैं. इस वीडियो में एक कैप्शन लिखा है -अरे मम्मी परेशान हो जाती ना.

मुंबई की बारिश में बनाया गया है वीडियो

मुंबई की बारिश के दौरान कुछ लड़कों ने यह रील बनाया है. इस वीडियो में दो-तीन और लड़के नजर आ रहे हैं, जो मुंबई की बारिश में रील बनाने वाले के साथी हैं. बारिश की वजह से पानी घुटने तक है और जो लड़का फोन पर अपनी मां से बात कर रहा है, उसे तो पानी की तरंगे बहा भी रही हैं, लेकिन वह सड़क पर बैठकर ही वीडियो बना रहा है. उसकी सहायता के लिए कुछ लोग खड़े हैं. वीडियो पर एक से एक कमेंट आ रहे हैं. कुछ लोग लिख रहे हैं भाई तू घर जाकर नहा लेना. सब वीडियो का मजा ले रहे हैं, वोई कह रहा है कि शानदार एक्टर है लड़का. यह वीडियो बारिश के दौरान ही बनाई गई है, जब सड़कों पर पानी भर गया था.

ये भी पढ़ें : Viral Video : लैंडस्लाइड के वक्त पत्थर बरस रहे थे, ब्लू टीशर्ट वाले ने किया कुछ ऐसा ; लोग कर रहे सैल्यूट

Viral Video Fact Check : मौत का ऐसा मंजर कांप जाएगी रूह!

Viral Video : ये वीडियो देख कांप जाएंगे आप, डॉल्फिन परिवार की जाइंट मछली ओर्का ने अपनी ट्रेनर को ऐसे निगला

Viral Video : मछली ने उड़ने में दी चील को चुनौती, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

 Viral Video : OMG, अगर दम ना हो; तो ना देखें ये वीडियो वरना…

 Viral Video : नहीं-नहीं माताजी मुझे नहीं नहाना है, मां ने नहीं सुनी गुहार; सीने से खींचकर अलग किया और पटक कर नहलाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >