Viral Video: लड़की ने सांप से बांधी चोटी, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में लड़की को जिंदा सांप को बालों में फूलों की तरह सजाते देखा जा सकता है. आप भी देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को.

Viral Video: आमतौर पर सांप को देखते ही लोग डरकर भागने लगते हैं या चिल्लाने लगते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सांपों को बालों में फूलों की तरह सजाना पसंद है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने अपनी चोटी में जिंदा सांप को लपेटकर रखा है. सांप लड़की के बालों में इधर-उधर रेंग रहा है. वह लड़की के बालों में इस तरह लिपटा है जैसे किसी लड़की के बालों से गजरा लिपटा हुआ रहता है.

वह रेंगते हुए कभी-कभी तो लड़की के माथे पर बैठ जाता है. लेकिन इसके बावजूद लड़की डरती नहीं है. वह आराम से खड़ी रहती है. उसके चेहरे पर डर का नामो-निशान नहीं रहता है. वह ऐसे खड़ी है मानो उसके सिर पर सांप नहीं बल्कि ताज रखा हुआ है. सोशल मीडिया पर लड़की के इस अनोखे वीडियो की खूब चर्चा हो रही है. इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने देखा है और इस पर प्रतिक्रिया दी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े:Viral Video: दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन को अनोखा गिफ्ट, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >