महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- अजित पवार ने बजट की सारी तैयारी कर ली थी पूरी

Maharashtra Budget : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है. इसी दौरान वे राज्य का बजट प्रस्तुत करेंगे. जानें अजित पवार को लेकर सीएम फडणवीस ने क्या कहा.

Maharashtra Budget : मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दिवंगत अजित पवार ने बजट को लेकर सारी तैयारी कर रखी थी. उन्होंने सनेत्रा पवार पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि वह “दादा” यानी अजित पवार की तरह ही पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी. फडणवीस ने कहा कि विधानसभा सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. मैं बजट पेश करूंगा. बजट प्रस्तुत करने की सारी तैयारियां अजित पवार ने पूरी कर ली थीं.

अजित पवार राज्य के वित्त मामलों के अनुभवी रहे हैं. उन्होंने अब तक 11 बार बजट पेश किया है. वे अपने 12वें बजट की तैयारी में लगे थे. अजित पवार के विमान हादसे के बारे में फडणवीस ने कहा कि DGCA इस मामले की जांच कर रही है. जनता की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए CBI जांच भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि कई राजनेताओं (जिनमें वह स्वयं भी शामिल हैं) ने VSR कंपनी के विमान से यात्रा की है, इसलिए इस मामले में स्पष्ट जवाबों की आवश्यकता है.

सनेत्रा पवार को बनाया गया उपमुख्यमंत्री

28 जनवरी 2026 को वीएसआर वेंचर्स के ऑपरेट किए गए लियरजेट 45XR विमान का बारामती हवाई अड्डे पर भारी धुंध के दौरान लैंडिंग के प्रयास में हादसा हो गया. इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. इनमें अजित पवार भी शामिल थे, जो राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए अपने गढ़ जा रहे थे. हादसे के बाद एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम के तहत 31 जनवरी 2026 को दिवंगत अजित पवार की पत्नी सनेत्रा पवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई.

यह भी पढ़ें : Ajit Pawar : सेल्फमेड नेता अजित पवार, जो पिता की असमय मौत के बाद टूटे नहीं; मजबूती से उभरे

सनेत्रा पवार ने कहा कि राज्य विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है. अजित पवार ने अब तक 11 बार बजट पेश किया और 12वीं बार पेश करने वाले थे. लेकिन वे हमें अचानक छोड़कर चले गए. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >