Viral Video : पति की छाती पर बैठी महिला, बेरहमी से की पिटाई, वीडियो देख गुस्से में लोग

Viral Video : मध्य प्रदेश के सागर जिले में लोको पायलट की उसकी पत्नी ने पिटाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिटाई के दौरान महिला की मां और भाई उसके बगल में नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

Viral Video : मध्य प्रदेश के सागर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में एक महिला अपने पति की पिटाई करती नजर आ रही है. इस वीडियो में महिला को अपने पति के सीने पर बैठकर उसे बेरहमी से मारते हुए देखा जा सकता है. घटना के दौरान, पति दर्द से कराहता रहा, लेकिन महिला के दिल में जरा भी रहम नहीं आई. देखें वीडियो

घरेलू हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं, बोले यूजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला सागर जिले की निवासी है. घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लोगों का कहना है कि घरेलू हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है, चाहे वह पुरुष के खिलाफ हो या महिला के खिलाफ हो. बताया जा रहा है कि महिला का पति पेशे से लोको पायलट है.

यह भी पढ़ें : लाल गाड़ी पकड़ेगी बिना टिकट वाले यात्रियों को, जुर्माना नहीं देने पर होगी ये कार्रवाई

पिटाई के वक्त महिला की मां आई नजर

वीडियो में नजर आ रहा है कि लोको पायलट की उसकी पत्नी पिटाई कर रही है, वहीं बगल में उसकी मां खड़ी है. मां के कहने पर ही महिला अपने पति की बुरी तरह से पिटाई कर रही है. पास ही में महिला के भाई को भी देखा जा सकता है. जिसने एक बच्चे को पकड़ रखा है. वीडियो 20 मार्च का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >