Viral Video : टोल बूथ में घुसकर मारपीट, गर्दन पकड़कर महिला लगी कूटने

Viral Video : उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित एक टोल प्लाजा का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला टोल कर्मी के साथ मारपीट करती नजर आ रही है. देखें वीडियो

Viral Video : उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित एक टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा मच गया जब गाजियाबाद की ओर से आई एक कार सवार महिला टोल बूथ में घुस गई. इसके बाद उसने टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर रिएक्शन दे रहे हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. देखें वायरल वीडियो

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि टोल बूथ कर्मी अपनी सीट पर बैठा है. वह खिड़की पर मौजूद कुछ लोगों से बातचीत कर रहा है. इस क्रम में गेट से एक महिला इंटर करती है. वह सीट पर बैठे कर्मी को पीटने लगती है. कर्मी भी अपना बचाव करता है. वीडियो देखकर लग रहा है कि कर्मी के मुंह से खून निकल रहा है. मारपीट करने के बाद महिला  रूम से बाहर निकल जाती है. कर्मी भी पीछे से निकलता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: वाह रे एटीट्यूड! 7 साल बाद पचासा क्या जड़ा कि बुमराह से ही भिड़ गया यह बल्लेबाज, इसलिए नहीं पूछता BCCI!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >