Viral Video: पति निकला टकला तो पत्नी ने सिर पर ही बेल दी रोटी! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर पति-पत्नी की साझेदारी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पत्नी अपने पति के टकले सिर पर रोटी बेलती दिख रही है. इसे देखकर लोग अपनी हंसी रोके नहीं रोक पा रहे हैं. आप भी देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को.

Viral Video: हर महिला का सपना होता है कि उसे एक ऐसा पति मिले जो उसका हर चीज में साथ दे और कदम से कदम मिलाकर उसके साथ चले. लेकिन कहा जाता है कि ऐसा जीवनसाथी सबको नहीं मिलता, सिर्फ कुछ खुशनसीब महिलाएं ही ऐसी होती हैं जिन्हें ऐसा सपोर्टिव पति मिलता है. सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक सपोर्टिव पति का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. पति अपनी पत्नी का इस हद तक सपोर्ट करता है जितना शायद ही दुनिया का कोई पति कर सकता है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पति-पत्नी मिलकर खाना बना रहे हैं. पत्नी जहां रोटियां बेलती है, वहीं पति आटे की लोइयां बनाता और आग में उन्हें पकाता. इतना ही नहीं, पत्नी को बैठकर रोटियां बेलने में तकलीफ न हो, इसके लिए वह एक नया जुगाड़ भी अपनाता है. पति अपने टकले सिर पर आटा लगाकर बैठता है. पत्नी खड़ी होकर उसके सिर पर आटे की लोइयां रखती है और एक-एक करके रोटियां बेलती है, जिन्हें पति लेता है और चूल्हे पर पकाता है. जिससे देख लोग अपने आप को हसने से रोक नहीं पा रहे है. वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने हंसते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी है.

यह भी पढ़े: Viral Video: शादी के दिन ही दूल्हे ने तुड़वाई हड्डियाँ!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >