Viral Video: पानी में बच्चे की तरह बॉल से खेलने लगा टाइगर, वीडियो देख खिल जाएगा दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बाघ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बाघ पानी में तैर रहा है. उसके पास एक लाल रंग की बॉल भी है, जिससे वो खेल रहा है. इस दृश्य ने इंटरनेट पर यूजर्स को हैरान कर दिया है, और इसे देखकर हर कोई बाघ की प्यारी हरकतों की सराहना कर रहा है.

Viral Video: इंसान हो या जानवर उसके अंदर का बच्चा हमेशा रहता है. मौका मिलने पर वो भी बच्चे की तरह व्यवहार करने लगता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.यह वीडियो एक बाघ का है, जो पानी में अपने पसंदीदा लाल बॉल के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है. इस दृश्य ने इंटरनेट पर यूजर्स को हैरान कर दिया है, और इसे देखकर हर कोई बाघ की प्यारी हरकतों की सराहना कर रहा है. वीडियो में जो बाघ दिखाई दे रहा है उसका नाम मरुए बताया जा रहा है, एक झील में तैरता हुआ दिखाई देता है. मरुए अपने लाल बॉल को पंजों में दबाए हुए पानी में तैरता दिखाई दे रहा है. वह कभी बॉल को गले लगाता है, तो कभी सिर पर रखकर आराम करता है. उसकी आंखों में शांति और खुशी झलक रही है. जैसे वह अपने बचपन के लम्हों को दोबारा जी रहा हो.

इंटरनेट पर धमाल मचा रहा वीडियो

बाघ का बॉल से खेलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. हजारों लोगों ने इसे देखा है और शेयर किया है वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. मरुए बाघ का बॉल के साथ खेलना दर्शा रहा है कि बाघों को खेलने की प्रवृत्ति होती है, खासकर जब उन्हें उचित जगह और माहौल मिले. सबसे बड़ी बात की मरुए बाघ के लिए यह बॉल सिर्फ एक खेल का साधन नहीं हैं, यह उसकी आजादी का प्रतीक हैं. क्योंकि सोशल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मरुए नाम का यह बाघ वाइल्ड लाइफ फाउंडेशन में काफी समय रहा है.

पानी में खेलना बाघों को काफी पसंद है

बाघ काफी अच्छे तैराक होते हैं. पानी में खेलना उनका प्राकृतिक स्वभाव है. पानी में तैरने से इन्हें तनाव से भी मुक्ति मिलती है. वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट्स लिख रहे हैं, एक ने लिखा ‘क्या यह वाकई एक खतरनाक बाघ है, या एक प्यारा बिल्ली का बच्चा.’ एक  यूजर ने लिखा ‘मुझे भी वह बॉल पसंद है. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘मुझे लगता है इसे बॉल के साथ खेलना और तैरना काफी पसंद है.’ एक और यूजर ने लिखा ‘चिल टाइम.’ कई और यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने वीडियो को देखकर अमेजिंग लिखा है. कुछ यूजर्स ने हार्ट के आकार वाली इमोजी डाला है. लोगों को टाइगर का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.

Also Read:

Viral Video: फटी रह जाएंगी आंखें! हैरान कर देगा इस कुत्ते का कारनामा, वायरल हो रहा वीडियो

WWE अंदाज में भिड़ गए सांप-नेवले, जबरदस्त लड़ाई का वीडियो वायरल

Viral Video: उल्लू को देख फटी रह गई बिल्ली की आंखें, जैसे ही पलटा हो गया खेला, हंसाकर लोटपोट कर देगा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >