Viral Video: सांपों की खेती या खेत में सांप! वीडियो देखकर कांप उठेगा कलेजा

Viral Video: सोशल मीडिया में खेतों में हजारों सांपों का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर किसी की भी आंखें फटी की फटी रह सकती है. वीडियो में दिख रहा है कि एक खेत में हजारों सांपों ने बसेरा बना लिया है. पूरा खेत सांपों से पटा पड़ा है. एक जेसीबी के लिए सांपों को खेत से हटाना लगभग असंभव साबित हो रहा है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. लोग हैरान है कि इतने सारे सांप खेत में आए कैसे?

Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो को गौर से देखिए. दर्जनों नहीं, सैकड़ों नहीं हजारों सांपों ने इस खेत में डेरा जमा लिया है. वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है मानो खेत में फसल की नहीं सांपों की खेती हो रही है. हर तरफ सांप ही सांप. वीडियो में एक जेसीबी मशीन दिखाई दे रही है. उसके ऊपर भी सांपों का बसेरा है. हजारों की संख्या में सांप इधर से उधर रेंग रहे हैं. कई सांप जेसीबी में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. जेसीबी मशीन आगे बढ़ रही है तो उस पर सांप लिपट जा रहे हैं. यह वीडियो इंटरनेट में धूम मचा रहा है. लोग वीडियो को देखकर हैरान है कि खेत में आखिर इतने सांप कहां से आ गए.

कहां से आए खेत में इतने सांप?

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स खेत में जेसीबी मशीन चला रहा है. वो सांपों के बीच से रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है. मशीन जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है उसपर सांप लिपटे जा रहे हैं. कुछ सांप जेसीबी के बोनट तक पहुंच गए हैं. वो केबिन के अंदर जाने का रास्ता तलाश रहे हैं. वीडियो देखने से लग रहा है सांपों ने पूरे खेत पर कब्जा जमा लिया है. वीडियो देखने से मन में शंका हो रही है कि यह वास्तव में हो रहा है या एआई का चमत्कार है. वीडियो देख कर हर यूजर्स के दिमाग में यही सवाल घूम रहा है.

वीडियो ने सोशल मीडिया में लगाई आग

वायरल हो रहे वीडियो ने सोशल मीडिया में आग लगा दी है. हर कोई हैरान है. सवाल उठ रहा है कि यह एआई का जादू है या वाकई खेतों पर सांपों ने कब्जा कर लिया है. एक यूजर ने कहा कि यह ओरिजिनल वीडियो नहीं है. हालांकि देखने से लग रहा है कि यह वीडियो एआई जनरेटर है. इस वीडियो को बड़ी सफाई से एडिटिंग की गई. वीडियो को mgtc_farming के आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में शेयर किया गया है. सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

Also Read: Viral Video: बाघ है या शेर! साइज देखकर ही उड़ जाएंगे होश, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Viral: कोमोडो के सामने फन फैलाए खड़ा हो गया कोबरा, जबरदस्त जंग का कौन बना विजेता, वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >