Viral Video: बीच सड़क महिला और ट्रक ड्राइवर में हो गया रोड रेज, वायरल हो रहा वीडियो, कमेंट्स पढ़कर घूम जाएगा सिर

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि गुस्से में एक महिला ट्रक ड्राइवर से झगड़ा कर रही है. उसके कॉलर को महिला ने पकड़ लिया है.

Viral Video: बीच सड़क पर अचानक एक महिला ट्रक ड्राइवर पर बरस पड़ी. महिला ने ट्रक ड्राइवर का कॉलर पकड़ा और उसे एक थप्पड़ भी मारा. सड़क पर हो रहे हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने कई लोग भी खड़े हो गये. वीडियो में दिख रहा है कि महिला बहुत गुस्से में है. उसके ट्रक ड्राइवर के शर्ट का कॉलर पकड़ लिया है, और उसे खींच रही है. इस दौरान महिला ने ट्रक ड्राइवर के गाल में एक थप्पड़ भी मारा.  

बीच सड़क महिला और ट्रक ड्राइवर के बीच रोड रेज

यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. सड़क पर महिला जोर जोर से चिल्ला रही है. किसी शख्स को उंगली दिखाकर वो कुछ कह भी रही है. वो कॉलर पकड़कर ट्रक ड्राइवर को अपने साथ लेकर चलती हुई वीडियो में नजर आ रही है. हालांकि पूरा मामला क्या है इसकी जानकारी वीडियो में नहीं दी गई है. लेकिन वीडियो देखकर जो पता चल रहा है उसके मुताबिक लगता है रॉग ड्राइविंग के कारण सड़क पर इतना बड़ा विवाद छुड़ा है.

वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के अकाउंट से शेयर किया किया गया है. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर्स ने लिखा ‘मैं होती तो इसका भर्ता बना देती.’एक अन्य यूजर ने लिखा ‘बिल्कुल अस्वीकार्य व्यवहार. सड़क पर सम्मान और धैर्य हमेशा दिखानी चाहिए, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों.’

Also Read: Viral Video: बाइक समेत मैन होल में समा गया शख्स, कार के पीछे चलना पड़ गया महंगा, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: जंगल में रखा दिया बड़ा सा आईना, जानवरों ने देखा अपना जेहरा, रिएक्शन देख शर्तिया आ जाएगी हंसी, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >