Viral Video : रवि किशन के पुराने वीडियो और इंटरव्यू के छोटे-छोटे क्लिप तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसपर शायद आपकी नजर गई भी होगी. सोशल मीडिया का एल्गोरिदम लोगों की पसंद और उनकी देखने की आदत के हिसाब से कंटेंट दिखाता है, इसलिए हर व्यक्ति की फीड अलग होती है. लेकिन रवि किशन इन दिनों लगभग हर जगह नजर आ रहे हैं. उनके बोलने का अलग अंदाज, मजेदार बातें, सलाह और वन-लाइनर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. कुछ लोग उनके वीडियो मनोरंजन के लिए देख रहे हैं, तो कुछ उनकी बातों से खुद को जोड़ रहे हैं. यही वजह है कि रवि किशन सोशल मीडिया के नए फेवरेट बन गए हैं.
रवि किशन का सोशल मीडिया ट्रेंड अब कॉलेज कैंपस तक पहुंच गया है. पुणे की MIT-ADT यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्र ऑडिटोरियम में बैठे नजर आ रहे हैं और मंच पर कार्यक्रम चल रहा है. इसी दौरान पीछे लगी बड़ी स्क्रीन पर एक वीडियो चलाया जाता है. स्क्रीन पर रवि किशन नजर आते हैं और उनकी चर्चित लाइन “Money follows my brother” सुनाई देती है. रवि किशन का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद छात्र भी उत्साहित नजर आते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. धीर (@postedbydheer) द्वारा यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
