Viral Video: आज तो काट कर ही छोड़ूंगा! छोटे बच्चों के पीछे पड़ा कुत्ते का नन्हा बच्चा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छोटे से कुत्ते के बच्चे को इंसान के छोटे बच्चे के पीछे गोल-गोल घूमते देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में पांच छोटे-छोटे बच्चों को भागते हुए देखा जा सकता है. उनके पीछे एक छोटा सा कुत्ते का बच्चा भी भाग रहा है, जो कि काफी गुस्से में नजर आ रहा है. बच्चे तेजी से दौड़ते हुए एक दीवार के पास जा पहुंचते हैं, जिसके ऊपर ग्रील लगा हुआ है और खड़े होने की काफी जगह है. बच्चे जल्दी से उसके ऊपर चढ़ने लगते हैं.

चार बच्चे जब तक दीवार पर चढ़ते हैं, तब तक वह छोटा सा कुत्ता उनके पास आ जाता है. पांचवां बच्चा नीचे ही छूट जाता है, जिसके बाद वह नन्हा कुत्ता उस बच्चे के पीछे पड़ जाता है. छोटा बच्चा डर से उसी जगह पर गोल-गोल चक्कर काटने लगता है. कुत्ते का बच्चा भी उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे-पीछे गोल-गोल घूमने लगता है. कुत्ते को देखकर लगता है कि मानो वह कह रहा हो – ‘बस एक बार पकड़ में आ जाओ, फिर बताता हूं’.

यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहता है, अंत में बच्चा किसी तरह दीवार पर चढ़ जाता है. वहीं नन्हा डॉग नीचे खड़ा होकर उनके नीचे उतरने का इंतजार करने लगता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Video : ’मुंबई आओ, हम तुम्हें समंदर में डुबो डुबो कर मारेंगे’, बीजेपी सांसद को राज ठाकरे ने दी चुनौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >