Viral Video: 'पाकिस्तान है पहलगाम आतंकी हमले का दोषी,' बच्चे ने खोली पोल तो मां ने जड़ दिया थप्पड़

Viral Video: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इस बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मासूम बच्चे ने पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी. हालांकि ऐसा करने पर उसे अपनी मां के हाथों थप्पड़ खाना पड़ता है.

Viral Video: पहलगाम आतंकवादी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है. यह तो तय है क्योंकि पाक समर्थित आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है. हमले के बाद भारत ने कई कड़े एक्शन लिए हैं, जिससे पाकिस्तान भयभीत हो गया है. इस बीच एक मुस्लिम बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम बच्चे से जब पूछा जाता है कि कश्मीर में इतने सारे हमले हुए हैं, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? तो बच्चा निडरता से कहता है, “इसके पीछे कोई कश्मीरी नहीं हो सकता, इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है.” जैसे ही बच्चे ने पाकिस्तान का नाम लिया, पीछे बैठी उसकी मां ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. अपने बच्चे को बार-बार पाकिस्तान का नाम लेने से रोकती है. लेकिन बच्चा मानता नहीं है और कहता है, “हमले के पीछे कोई और नहीं हो सकता, सिर्फ पाकिस्तान हो सकता है.”

बच्चे के परिवार वाले पाकिस्तान का नाम लेने से बच्चे को रोकते हैं

वायरल वीडियो में बच्चे ने जब पाकिस्तान का नाम लिया तो उसके परिवार वाले उसे ऐसा करने से रोकते हैं. वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति सवाल पूछने वाले को रोकता है और कहता है, बच्चे से क्यों पूछते हैं. बच्चे को थप्पड़ मारते हुए उसकी मां बार-बार कहती है पाकिस्तान का नाम न लो. वह बार-बार कहती है, उनसे न पूछा जाए.

वायरल वीडियो में दिखता है परिवार वालों का डर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चे के परिवार वालों में डर साफ दिखता है. कैसे आतंकवादियों और पाकिस्तान के दबाव में वो भारत के पक्ष में बोलने से डरते हैं. वीडियो में बच्चे की मां ने स्वीकार किया कि कैसे पाकिस्तान के खिलाफ बोलने पर उसके परिवार वालों को शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ा है. बच्चे की मां कहती है, उनसे न पूछा जाए, वरना उन्हें घर पर मार मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >