Viral Video: बाज के घोंसले तक घुसपैठिया बन पहुंच गई लोमड़ी, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि अपने अंडों के साथ एक बाज अपने घर में आराम कर रहा है. इसी दौरान एक लोमड़ी वहां पहुंच जाती है. हालांकि कुछ देर वहां रुकने के बाद लोमड़ी वहां से निकल जाती है.

Viral Video: बाज अपना ठिकाना अक्सर ऊंचे पहाड़ों की दरारों में बनाता है, ताकि उसके अंडे अन्य जानवरों और पक्षियों से सुरक्षित रहे. हालांकि कभी-कभी कोई जंगली जानवर खासकर लोमड़ी उसके ठिकाने तक पहुंच जाती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि अपने अंडों के साथ एक बाज अपने घर में आराम कर रहा है. इसी दौरान एक लोमड़ी वहां पहुंच जाती है. कुछ देर बाद को देखने के बाद वहां से वो निकल गई.

बाज के घर में आया घुसपैठिया

वीडियो में दिख रहा है कि बाज के घर लोमड़ी के रूप में एक घुसपैठिया घुस आया है. वो एक कोने में खड़े होकर बाज को देख रहा है. वहीं घुसपैठिए से बेखबर बाज अपने अंडे को से रहा है. लोमड़ी शायद बाज के अंडे को खाने के इरादे से वहां आई थी, लेकिन बाज के रहते उसकी हिम्मत नहीं हुई कि वो अंडे को हाथ लगाए. वीडियो में दिख रहा है कि लोमड़ी एक कोने में खड़े होकर कुछ देर इंतजार करता है फिर वहां से चला जाता है. उसके जाने के दौरान जो आहट होती है उससे बाज चौंककर उठ जाता है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक करीब 30 लाख लोगों ने देख लिया है. 28 सेकंड के वीडियो के कैप्शन पर लिखा है कैसे एक लोमड़ी बाज के घोसले तक पहुंच गई. वीडियो को कई लोगों ने लाइक और शेयर किया है.

वीडियो में कमेंट्स की बाढ़

इस वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर्स ने लिख ‘लोमड़ी खुशकिस्मत थी कि चील को तब तक पता नहीं चला जब तक वह चली नहीं गई. नहीं तो बिस्तर पर ही नाश्ता कर रहे होते.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘जब आप बाज के बच्चे या उसके घोंसले को छूने की कोशिश करते हैं तो वो बहुत खतरनाक हो जाती है. एक और यूजर ने लिखा ‘उस लोमड़ी ने एक ऐसी गलती की जिसका असर उसके शेष छोटे जीवन पर पड़ेगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >