Viral Video: बिल्लियों के बीच घमासान, रेफरी बनकर आ गया बत्तख, जानें फिर क्या हुआ

Viral Video: जानवरों के बीच लड़ाई तो आपने कई बार देखी होगी पर क्या आपने लड़ाई में किसी तीसरे जानवर को माहौल शांत करते देखा है? कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसमें दो बिल्लियों के बीच जुबानी लड़ाई छिड़ी हुई है, जो कभी भी हिंसक हो सकती है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो बिल्ली एक-दूसरे के आमने-सामने है. दोनों कभी भी एक दूसरे पर हमला कर सकते हैं. दोनों बिल्ले काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. इस बीच कहीं से एक बत्तख आ गया. वीडियो देखने से लग रहा है कि दोनों की लड़ाई में बत्तख रेफरी बनकर खड़ा है. इस बीच बत्तख अपनी चोंच से दोनों बिल्लियों को सिर पर वार भी कर रहा है. शायद बत्तख दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश कर रहा है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

जानवरों के बीच लड़ाई तो आपने कई बार देखी होगी पर क्या आपने लड़ाई में किसी तीसरे जानवर को माहौल शांत करते देखा है? कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसमें दो बिल्लियों के बीच जुबानी लड़ाई छिड़ी हुई है, जो कभी भी हिंसक हो सकती है. दोनों एक दूसरे को दुश्मन की निगाह से घूर रहे हैं. एक बत्तख जो दोनों के बीच में खड़ा है वो लड़ाई रोकने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में ऐसा लग रहा है मानो खेल के मैदान में दो खिलाड़ियों के बीच लड़ाई हो गई है और रेफरी उन्हें वार्निंग दे रहा हो. इसमें बत्तख रेफरी के समान बिल्ले को अपने चोंच से मार मार कर वार्निंग देता नजर आ रहा है. माहौल शांत नहीं हो पाता है और बिल्लियों का एक दूसरे पर गुस्सा जारी रहता है.

वायरल वीडियो पर आ रहे हैं कई कमेंट

वीडियो को देखकर लोग कमेंट सेक्शन पर भर-भरकर प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं. एक ने कमेंट किया है कि दोनों बिल्ली एक दूसरे को धमकी दे रहे हैं. लोगों ने बत्तख की खूब तारीफ की है और उसे एक अच्छा रेफरी बताया है. एक दर्शक ने तो लिखा है कि उसे बिल्लियों के बीच की लड़ाई देखना बहुत पसंद है. यह वीडियो लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है. इस वीडियो को लाइक करने के साथ साथ लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं और मिलकर वीडियो का लुत्फ उठा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >