इस बंदे को मिलनी चाहिए 21 तोपों की सलामी! मुर्गियों को भी कर दिया ट्रेंड, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक शख्स के एक इशारे पर सारी मुर्कियां अपने दड़बे के अंदर चली जा रही है.

Viral Video: तोता, मैना इंसानों की भाषा बहुत जल्दी सीख जाते हैं. कई लोग इन्हे पालतू बनाकर बोलना सीखा देते हैं. यहां तक की कुछ लोगों ने तो कौवों को भी शब्द बोलना सीखा दिया है. इसके अलावा भी कितने और पक्षी इंसानी भाषा सीख जाते हैं. लेकिन आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक शख्स ने मुर्गियों को भी ऐसा ट्रेंड कर दिया है कि वो भाषा या इशारे समझने लगे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है. लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. कई यूजर्स ने इसपर कमेंट भी किया है.

एक सीटी और मुर्गियां दड़बे के अंदर

वीडियो में दिख रहा है कि इस शख्स ने मुर्गियों को ऐसा ट्रेंड किया है कि एक सीटी की आवाज सुनकर सारी मुर्गियां अपने दड़बे के अंदर चली जाती है. वो शख्स अपने मुंह से एक खास तरह की सीटी बजाता है जिसके बाद सारी मुर्गियां देखते ही देखते अपने निवास पर चली गईं. सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को 20 लाख से ज्यादा यूजर्स ने देख लिया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है इस लड़के ने मुर्गी से बात करना सीखा है. इस से लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया है.

कई लोगों ने किया लाइक और कमेंट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने लाकर और शेयर किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर अपना रिएक्शन भी जाहिर किया है. एक यूजर ने लिखा ‘चिकन से वह अंदर जाने के लिए क्या कह रहा है?. एक और यूजर ने लिखा ‘वह आखिरी मुर्गी पहरा दे रही थी, यह सुनिश्चित करते हुए कि सभी सुरक्षित रूप से अंदर पहुंच जाएं.’. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘मुझे लगता है कि यह कोई ऐसी आवाज है जो उन्हें बताती है कि कोई खतरा है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >