Viral Video: मां से चालाकी दिखा रहा था नन्हा टाइगर, नजरें बचाकर चला गया खेलने, दिल को छू लेगा छोटे साहब की शरारत वाला वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बाघ के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बाघ का बच्चा जमीन पर रेंगते हुए बाहर की तरफ निकल रहा है. इस छोटे से बाघ की शरारत भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Viral Video: बच्चे इंसान के हों या जानवरों के, उनमें शरारत भरा रहता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि मां की आंखें बचाकर एक नन्हा बाघ बाहर खेलने के लिए निकल जाता है. बाहर आकर वो मस्ती करने लगता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने बहुत पसंद किया है. लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक और शेयर किया है.

वीडियो में क्या दिख रहा है

वीडियो में दिख रहा है कि एक नन्हा बाघ जमीन पर दबे कदमों से चलकर बाहर की तरफ निकलने की कोशिश करता है. वो बाहर आ भी जाता है. इसी बीच वीडियो में दिख रहा है कि पीछे से उसकी मां आ जाती है. बाघिन मां अपने बच्चे की शरारत से थोड़ी नाराज भी है वो उसे पकड़कर वापस अपने ठिकाने पर ले आती है. वीडियो लोगों को काफी पसंद आया है. इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं.

https://twitter.com/AMAZlNGNATURE/status/1946981058764812609

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया है. वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 63 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. हजारों लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है. लाखों यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘मुझे तब तक पता ही नहीं चला कि शावक कितना छोटा है जब तक कि उसकी मां नजर में नहीं आई!’ इसके अलावा भी कई और यूजर्स ने ढेरे कमेंट किए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >