Viral Video : पेड़ पर चढ़कर बंदर 500 रुपये के नोट गिराने लगा, लूटने के लिए दौड़े लोग

Viral Video : बंदर पेड़ पर चढ़ने के बाद बैग की तलाशी लेने लगता है. जब उसे बैग में कोई खाना नहीं मिला, तो उसने नोटों को हवा में फेंकना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद लोग पैसे को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

Viral Video : उत्तर प्रदेश के औरैया में एक अजीब घटना सामने आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो मे नजर आ रहा है कि एक बंदर ने बाइक से पैसे से भरा बैग खींचा और पेड़ पर चढ़ गया. इसके बाद बंदर ने पैसे हवा में फेंकने शुरू कर दिए, जिसे उठाने के लिए वहां मौजूद लोग दौड़ पड़े. लोग जल्दी से पैसे इकट्ठा करने लगे. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि 500 रुपये के नोट पेड़ से गिर रहे हैं और नीचे खड़े लोग उन्हें पकड़ रहे हैं. यह अजीब घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है. बिधूना तहसील में हुई इस घटना की पूरे देश में चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि बाइक के डिग्गी में रखे बैग में 80,000 रुपये थे. शख्स कुछ काम में व्यस्त था, तभी बंदर ने बैग उठा लिया और पेड़ पर चढ़ गया. बंदर पेड़ पर चढ़ने के बाद बैग की जांच करने लगता है. जब उसे बैग में कोई खाना नहीं मिला, तो उसने नोटों को हवा में फेंकना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें : Viral Video: बॉक्सर कंगारू! पंच बैग पर मारा ऐसा किक, इंटरनेट पर मच गई धूम

अफरातफरी में शख्स ने अपने पैसे वापस पाने की कोशिश की, लेकिन केवल 52,000 रुपये ही लोगों की मदद से वापस मिल सके. बाकी के 28,000 रुपये या तो फट गए या लोग ले गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >