Viral Video: कितकित खेलने वाले बंदर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक बंदर हॉपस्कॉच खेलते हुए नदी पार करते हुए देखा जा सकता है. आप भी देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को.

Viral Video: बचपन में आपने कभी न कभी हॉपस्कॉच (कितकित) जरूर खेला होगा. यह खेल बच्चों में बेहद लोकप्रिय है. लेकिन क्या आपने कभी किसी बंदर को हॉपस्कॉच खेलते देखा है? यदि नहीं, तो यह वायरल वीडियो आपको हैरान कर देगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदर एक नदी के पास खड़ा है, जहां पानी बेहद कम है.

वह एकटक होकर पानी को देखता रहता है. देखते ही देखते उसके मन में मस्ती करने का ख्याल जागता है. वह एक पैर हवा में उठाकर एक पैर से छलांग लगाते हुए कूदकूद कर एक किनारे से दूसरे किनारे पर चला जाता है. उसे देखकर साफ पता चलता है कि उसे इस खेल में बेहद मजा आ रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Fact Check : इंस्टेंट नूडल्स में कीड़े, क्या आपने भी देखा वीडियो? जान लें इसकी सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >