Viral Video: भोजन के लिए बंदर और कुत्ते में ‘महाभारत’, देखें बंदर ने कैसे ली कुत्ते की खबर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक बंदर और कुत्ता साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं. तभी अचानक से बंदर को गुस्सा आ जाता है और दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है.

अंजलि पांडे की रिपोर्ट

Viral Video: बंदर और कुत्ते को साथ देखना एक अनोखा दृश्य है. वायरल हो रहे वीडियो में दोनों बड़े शांति से साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. जब उनके सामने रखे प्लेट में से कुत्ता खाना शुरू करता है बंदर उसे हटाने की कोशिश करने लगता है. लेकिन कुत्ता खाने में व्यस्त रहता है. इसी बात पर बंदर को अचानक गुस्सा आ जाता है और वह कुत्ते पर भड़क जा���ा है. गुस्से में बंदर कुत्ते को धकेलने लगता है. कुत्ता भी गुस्से में बंदर पर गुर्राने लगता है और दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है.

यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो

यूजर्स को कुत्ते और बंदर वाला वीडियो खूब पसंद आ रहा है. कमेंट में लोग वीडियो को बहुत फनी बता रहे हैं. एक ने कमेंट में लिखा है कि यह वीडियो उसका फेवरेट बन गया है. यूजर्स बंदर और कुत्ते का पक्ष लेते हुए कमेंट कर रहे हैं. एक बंदर के गुस्से को सही बता रहा है तो दूसरा कुत्ते को बेचारा. इस वीडियो में लड़ रहे बंदर और कुत्ते ने कमेंट सेक्शन को भी मजेदार बना दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >