Viral Video : दूल्हे ने गोद में उठाया दुल्हन को, हो गया धमाका

Viral Video : कनाडा से बेंगलुरु अपनी शादी के लिए आए भारतीय मूल के एक जोड़े के साथ हादसा हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.

Viral Video : कनाडा से बेंगलुरु अपनी शादी के लिए भारतीय मूल का एक जोड़ा आया. यहां उनके साथ हादसा हो गया. शादी के फोटोशूट के दौरान एक कलर बम में खराबी आ गई. इससे दुल्हन घायल हो गई. कलर बम एक प्रकार का सजावटी पायरोटेक्निक होता है जिससे धुआं निकलता है और अच्छा फोटो क्लिक होता है. यह रंगीन पाउडर या धुएं छोड़ता है. इसका यूज अक्सर समारोहों, फोटोशूट और विजुअल इफेक्ट्स के लिए किया जाता है. विक्की और पिया द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘वियापैराडाइज’ पर शेयर किए गए वीडियो पर लिखा है, “मेरी शादी के दिन हादसा हो गया.” देखें वीडियो

इस वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स संभावित जोखिमों पर विचार किए बिना इस तरह के प्रॉप्स का यूज करने से नाराज हैं. कई लोगों ने तर्क दिया कि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा सावधानी बरतनी चाहिए. हालांकि, कुछ यूजर्स ने जोड़े का बचाव किया और उनके साथ हुए हादसे के लिए सहानुभूति प्रकट की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >