Viral Video: आदमी का अजीबो-गरीब जुगाड़, ईंट से बनाया चप्पल, वीडियो देखकर नहीं रुकेंगी हंसी

Viral Video: ईंटों के बने चप्पल पहनकर सड़कों पर घूमते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो रहे हैं. इन ईंट से बने चप्पल पहनकर व्यक्ति ऐसे अंदाज में चलता है कि मानो वह नरम और मुलायम मखमल से बने चप्प�� को पहनकर घूम रहा है. देखिए इस वीडियो को.

Viral video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने ईंटों से चप्पल बनाया है और उसे पहनकर सड़क पर घूम रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. सड़क से आ जा रहे लोग उसे बार-बार पलटकर देख रहे हैं. उन्हें देखकर साफ पता चलता है कि उन्होंने पहली बार ऐसा चप्पल देखा है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति इन अनोखी चप्पलों को पहनकर बड़ी ही आसानी से चल रहा है, मानो वह चप्पल ईंट के नहीं, बल्कि किसी मुलायम और आरामदायक चीज से बनी हुई है. व्यक्ति ने इन अनोखी चप्पलों को ईंट पर चप्पल वाले नीले रंग के फीते को लगाकर बनाया है. उसके चलने का अंदाज देखकर कोई कह नहीं सकता है कि उसके पैरों में भारी-भरकम ईंटें हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: अजगर की सवारी करती दिखी बच्ची, वीडियो देखकर कांप जाएगी आत्मा!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >