Viral Video : जाम में फंसा युवक, कंधे पर उठा ली स्कूटी, लोगों ने दिया गजब का रिएक्शन

Viral Video : एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति जाम से बचने के लिए अपनी स्कूटी कंधे पर उठा कर ले जा रहा है. वीडियो देखकर यूजर्स हैरान और दंग रह गए. यूजर तरह–तरह के कमेंट वीडियो पर कर रहे हैं. देखें वायरल वीडियो आप भी.

Viral Video : ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बन गई है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, गुरुग्राम, नोएडा जैसी जगहों पर लोग घंटों जाम में फंस जाते हैं और परेशान होते नजर आते हैं. जाम से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रैफिक से परेशान होकर अपनी स्कूटी कंधे पर उठा कर ले जाता है. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, तो लोग हैरान और चकित रह गए. यह वीडियो इन दिनों यूजर्स के बीच खूब चर्चा में है. यूजर इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. देखें वीडियो आप भी.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

वायरल वीडियो करीब 12 सेकंड का है. इसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है. कारों और बाइकों की लंबी लाइन में दो लड़के अचानक अपना स्कूटर उठाकर चल देते हैं. आमतौर पर लोग ट्रैफिक में घंटों फंसे रहते हैं या किसी तरह जगह बनाकर निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन इन लड़कों ने जो किया वह असामान्य और हैरान करने वाला था. वीडियो में गाड़ियों के नंबर देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हरियाणा का मामला हो सकता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: वॉलीबॉल का चैंपियन निकला यह कुत्ता, देखकर भी आंखों पर नहीं होगा यकीन, वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो पर यूजर कर रहे हैं मजेदार कमेंट

वीडियो में दिखाई गई गाड़ियों के नंबर देखकर लग रहा है कि यह हरियाणा का मामला हो सकता है. हरियाणा की सड़कों पर अक्सर ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है. वीडियो इंस्टाग्राम पर gurgaon_locals नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यूजर इस वीडियो पर लगातार कमेंट करके दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ट्रैफिक को बीट करने का तरीका एकदम जबरदस्त है. एक अन्य ने लिखा, “Habibi welcome to Gurgaon”.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >