Viral Video : फोन खुले नाले में गिरा, ढूंढ़ने पर भी नहीं मिला, फूट फूटकर रोया शख्स

Viral Video : जयपुर की एक जलभराव वाली सड़क पर एक आदमी का फोन गलती से खुले ड्रेनेज गड्ढे में गिर गया. वायरल वीडियो में वह आदमी रोते हुए अपने फोन को उस गड्ढे में खोजने की कोशिश करता दिख रहा है. वायरल हो रहा यह वीडियो आपको भी भावुक कर देगा. देखें वीडियो में आखिर क्या है खास.

Viral Video : बरसात के दिनों में कई ऐसे वीडियो हैं जो वायरल होते हैं. लेकिन एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया यूजर को ज्यादा ही भावुक कर रहा है. आजकल कोई भी व्यक्ति अपने फोन से कुछ मिनटों के लिए भी दूर नहीं रह सकता, लेकिन जयपुर की एक जलभराव वाली सड़क पर एक दुखद घटना हुई जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति का फोन गलती से खुले ड्रेनेज गड्ढे में गिर गया. वायरल वीडियो में वह शख्स रोते हुए गड्ढे में अपना फोन ढूंढ़ता नजर आ रहा है. देखें वीडियो.

वीडियो में एक आदमी, जिसके नाम की जानकारी सामने नहीं आई है, वह व्यस्त सड़क के बीच अपने फोन की तलाश कर रहा है. उसके पैर जलभराव वाली सड़क के पानी में डूबे हैं और उसकी आंखों में आंसू हैं. अगले दृश्य में एक कार उसी गड्ढे के ऊपर से गुजरती दिखती है. वीडियो के अंत में, वह बेचारा आदमी सड़क के कोने में रोता हुआ नजर आता है. अस वीडियो को देखकर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं.

यह वीडियो निरंजन सिंह हंसावत (@ReporterNikki) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जयपुर शहर में एक गरीब भाई का फोन खुले ड्रेनेज गड्ढे में गिर गया. वह बहुत रोया, लेकिन क्या कर सकता था! क्या यह सिस्टम की गलती है या उसकी अपनी?”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >