Viral video: सांप को शैंपू लगाकर रगड़-रगड़ कर नहाता दिखा आदमी, वायरल वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral video: सोशल मीडिया पर सांप को शैंपू से नहाते हुए एक व्यक्ति का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति सांप को पकड़कर सिर से लेकर पूंछ तक उसके शरीर में शैंपू लगाकर नहा रहा है. देखिए इस वीडियो को.

Viral video: सांप को देखकर जहां लोग दूर से डर कर भाग जाते हैं, वहीं एक व्यक्ति का वीडियो सामने आया है. वीडियो में व्यक्ति को सांप को शैंपू से नहाते देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर लोग व्यक्ति के इस अजीबो-गरीब कारनामे को देखकर हैरान हो रहे हैं. साथ ही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. 

वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति घर के बाहर सांप को हाथों में लेकर बैठा हुआ है. व्यक्ति के पास ही एक सफेद रंग का शैंपू की बोतल रखा हुआ है. व्यक्ति बोतल से शैंपू निकालता है और सांप के शरीर पर मलने लगता है. इस दौरान एक-दो बार सांप नहाने से बचने के लिए भागने की कोशिश करते नजर आता है. लेकिन व्यक्ति ने जैसे कसम खा रखी हो सांप को नहाने की, वह उसे जाने देने का नाम नहीं लेता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप को शैंपू लगाने के बाद उसे पानी से नहा रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : गाय के गोबर से बना दी गणेश की मूर्तियां, सब हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >