Viral Video: महिला के बालों से खेल रहा था गोरिल्ला, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़कर कर दी धुनाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मादा गोरिल्ला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि नर गोरिल्ला से गुस्सा होकर मादा गोरिल्ला उसे जमीन पर गिरा-गिराकर मार रही है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नर गोरिल्ला एक महिला के बाल पकड़कर उसके साथ खेल रहा है. यह दृश्य दूर से एक मादा गोरिल्ला देख लेती है और दौड़ते हुए नर गोरिल्ला के पास आती है और उसे घूरने लगती है. नर गोरिल्ला जैसे ही उससे नजर मिलाता है, वह महिला के बालों को छोड़ देता है और ऐसा नाटक करने लगता है कि उसने कुछ नहीं किया है. लेकिन गुस्से में आंखला आंखों वाला मादा गोरिल्ला उसके इस शानदार एक्टिंग का कोई असर नहीं पड़ता. वह खुद उसके पास आती है और उसका बाल पकड़कर उसे मारने लगती है. वह कभी उसे जमीन पर पटककर मारती है, तो कभी लात-घूंसे मारकर. इस पूरे दौरान नर गोरिल्ला चुपचाप मार खाता हुआ खुद को छोड़ने की कोशिश करता है. देखने से लगता है कि मानो उसकी चोरी पकड़ी गई है, जिसके बाद अब वह शर्म से मुंह छुपा रहा है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने तो मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा है, “पति का खौफ सिर्फ इंसानों को ही नहीं है, बल्कि गोरिल्ला को भी है.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “पत्नी के गुस्से के सामने पतियों की बोलती बंद हो ही जाती है.”

यह भी पढ़े: तालाब बनी दिल्ली! AAP ने शेयर किया वीडियो, सरकार पर उठाए सवाल |Heavy Rain In Delhi

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >