Viral Video : महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा के साथ किया जबरदस्त डांस, देखकर आप भी कहेंगे वाह

Viral Video : वायरल वीडियो में महुआ मोइत्रा और पूर्व बीजद सांसद पिनाकी मिश्रा 30 मई को जर्मनी में हुए अपने विवाह समारोह के बाद एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. आप भी देखें वीडियो.

Viral Video : तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह जर्मनी में अपने निजी समारोह के दौरान अपने पति पिनाकी मिश्रा के साथ डांस करतीं नजर आ रहीं हैं. महुआ मोइत्रा और पूर्व बीजद सांसद पिनाकी ने 30 मई को जर्मनी में शादी की. यह वीडियो उसी समारोह का है. देखें वीडियो

पिनाकी मिश्रा और महुआ मोइत्रा की है दूसरी शादी

पिनाकी मिश्रा बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता हैं और ओडिशा के पुरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उनकी शादी पहले संगीता मिश्रा से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा पहले एक निवेश बैंकर थीं. वह 2019 में चुनावी शुरुआत के बाद से दो बार संसद के लिए चुनी गई हैं. मोइत्रा की शादी पहले डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी. मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर पिनाकी मिसरा के साथ अपनी शादी की घोषणा की थी. उन्होंने लिखा, “प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया!! बहुत आभारी हूं.”

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा की शादी की खबर के बाद एक तस्वीर सामने आई थी. 50 साल की मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह और 65 साल के मिश्रा  केक काटते हुए दिखायी दे रहीं थीं. शादी की खबर के बाद नेताओं ने सोशल मीडिया पर मोइत्रा और मिश्रा को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >