सीमा हैदर या सीमा मीणा, नाम को लेकर फिर से बवाल, महिला पत्रकार के साथ बहस का वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि जब एक महिला पत्रकार उनसे सवाल पूछना शुरू करती है, तब उनका वकील उनके नाम का मुद्दा उठाकर पत्रकार से बहस शुरू कर देतेहै. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: पाकिस्तान से अवैध रूप से भाग कर आई सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला पत्रकार जब उनसे सवाल पूछ रही होती है, तभी सीमा हैदर का वकील उन्हें बीच में रोक देता है और महिला पत्रकार पर चिल्लाने लगता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सिमा हैदर अपने वकील और एक महिला पत्रकार के साथ कमरे में बैठी हैं. महिला पत्रकार उनसे सवाल-जवाब कर रही हैं.

वह जैसे ही उन्हें सीमा हैदर कहकर सवाल पूछना शुरू करती हैं, उनका वकील भड़क जाता है. वह चिल्लाते हुए बार-बार दोहराता है कि इनका नाम सीमा मिणा है, हैदर नहीं. वह बार-बार महिला पत्रकार को चिल्लाते हुए उन्हें सीमा मिणा कहने को बोलता है. महिला पत्रकार उन्हें बार-बार शांत करवाने की कोशिश करते हुए कहती हैं कि पहले आप सवाल तो सुन लीजिए. लेकिन वकील सुनने का नाम नहीं लेता है, वह बार-बार सीमा मिणा के नाम की रट लगाते रहता है. यह सब देख सिमा जोर-जोर से हसने लगती हैं.

यह भी पढ़े: Watch Video: आतंकियों ने छिन लिया सुहाग, पर दिल में नफरत नहीं, शहीद की पत्नी की बात सुनकर नहीं रुकेगे आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >