Viral Video : लापरवाही से स्कूटी चला रही थी लड़कियां, कांस्टेबल ने कर दी पिटाई,  देखें वीडियो

Viral Video : महाराष्ट्र में एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें महिला कांस्टेबल दोपहिया वाहन पर सवार महिला की पिटाई करते नजर आ रही है. हालांकि मामला बढ़ ने के बाद कांस्टेबल ने माफी मांग ली. देखें वायरल वीडियो.

Viral Video : महाराष्ट्र के लातूर शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला ट्रैफिक कांस्टेबल सड़क नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोपहिया वाहन पर सवार युवती की पिटाई करते नजर आ रहीं हैं. मामले के तूल पकड़ ने के बाद कांस्टेबल ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी, लेकिन साथ ही कहा कि उसका इरादा गलत नहीं था. सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो आया जिसमें कांस्टेबल प्रणीता मुसने को एक स्कूटर पर सवार तीन महिलाओं से गाली गलौज करते और उनमें से एक को थप्पड़ मारते हुए देखा गया, जो कानून के खिलाफ है. देखें वीडियो.

महिलाओं पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप

लातूर में रेनापुर नाका पर बनाये गये इस वीडियो में कांस्टेबल को तीनों महिलाओं पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए देखा गया. बाद में कांस्टेबल ने तीनों में से एक महिला को थप्पड़ भी मारा. सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद मुसने ने मीडिया से बात की, और कहा कि वह पिछले ढाई साल से यातायात विभाग में काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी बेटियों को ट्यूशन के लिए छोड़ने के बाद अपनी ड्यूटी पर जा रही थी और तभी मैंने तीन महिलाओं को दोपहिया वाहन लापरवाही से चलाते हुए देखा.’’

मुसने ने दावा किया कि उन्होंने महिलाओं से सुरक्षित रूप से गाड़ी चलाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने उनसे अपने काम से मतलब रखने को कहा. कांस्टेबल ने कहा, ‘‘वे लापरवाही से गाड़ी चलाती रहीं और दोपहिया वाहन चला रही एक महिला उचित तरीके से बैठी भी नहीं थी.’’

कांस्टेबल ने महिलाओं का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया

मुसने ने कहा कि उन्होंने महिलाओं का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने महिला को थप्पड़ लगाया.’’ मुसने ने कहा कि उन्होंने उस समय एक मां के तौर पर यह कार्रवाई की न कि पुलिस कांस्टेबल के तौर पर. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह भी गलत थी और मैं उन महिलाओं तथा उनके माता-पिता से माफी मांगती हूं. लेकिन मेरा इरादा गलत नहीं था.’’ लातूर में पुलिस अधिकारियों से इस घटना पर टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >