Viral Video : मुर्गा है या सीलिंग फैन! वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. देखें आखिर क्या है वीडियो में ऐसा खास.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो  तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मुर्गा छत पर रस्सी से बांधा हुआ नजर आ रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे सीलिंग फैन की तरह यूज किया जा रहा है और कमरे में बिजली नहीं है. वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है जो मुर्गा के नीचे लगे बेड पर आराम कर रहा है. मुर्गा जैसे–जैसे अपने पंख फड़फड़ाता है उसे हवा लगती है और आराम से सोता है. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

12 सेकंड का यह वीडियो है. इसमें नजर आ रहा है कि एक महिला कमरे का दरवाजा खोल रही है. हाथ से वह पंखा झेल रही है. इसका मतलब गर्मी बहुत है. जैसे ही वह कमरे में इंटर करती है नजारा देखकर चौंक जाती है. उसकी आंखें खुली की खुली रह जाती है. वह देखती है. कि कमरे में पंखा की जगह मुर्गा लटका है. वह पंख फड़फड़ा रहा है जिससे हवा आ रही है. उसके नीचे शख्स आराम से सो रहा है.

एक्स पर वीडियो शेयर किया गया

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया– मुर्गे की शक्तियों का गलत फायदा उठाया जा रहा है, समाज इसको माफ नहीं करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >