Viral Video: डिक्की से लटकता हाथ, सड़क पर फैला डर, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश

Viral Video: एक चलती हुई कार के डिक्की के अंदर से एक व्यक्ति का हाथ लटकते हुए वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सभी को डरा कर रख दिया है. कार के अंदर कौन है और वह अंदर कैसे पहुंचा, जानने के लिए देखिए यह वायरल वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क से एक सफेद रंग की कार जा रही है, जिसके डिक्की से एक व्यक्ति का हाथ लटक रहा है. इसे देख लोगों में डर का माहौल छाया हुआ है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद व्यक्ति को किडनैप कर इस तरह ले जाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो मुंबई के संपदा इलाके का है. सोमवार की शाम के समय जब लोग सड़कों से जा रहे होते हैं, तब लोगों का ध्यान इस कार पर जाता है. कार से लटकते हुए हाथ को देख लोग हैरान रह जाते हैं और कई लोग वीडियो बनाने लगते हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति कार के अंदर से वीडियो बना रहा है, जो कि अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कार से लटकते हुए हाथ का सच

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की, जिसमें पता चला कि यह एक प्रैंक स्टंट था और लटक रहा हाथ किसी इंसान का नहीं बल्कि स्टंट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नकली हाथ था.

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

दरअसल, एक लैपटॉप ब्रांड ने अपने प्रमोशन के लिए यह स्टंट किया था. उनका इरादा था कि वह लोगों का ध्यान खींचें, जो कि हुआ भी, लेकिन उनका यह स्टंट उन्हीं पर भारी पड़ गया जब सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की आलोचना करने लगे. साथ ही इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने दी ऐसी सजा कि लंगड़ाने लगे अपराधी, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >