Viral Video: हाथ मलता रह गया बाज, छोटे पक्षी ने दिखाई बड़ी हिम्मत, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो एक गहरी सीख दे रहा है. यह सीखा रहा है कि परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हों, संघर्ष करने की इच्छा कभी नहीं छोड़नी चाहिए.  ताकत और आकार हमेशा निर्णायक नहीं होते, कई बार हौसला और निरंतर प्रयास भी बड़े से बड़े संकट को टाल सकते हैं.

Viral Video:  सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वीडियो वायरल होता रहता है. वीडियो अगर पक्षियों और जंगली जानवरों का है तो यूजर्स इसे काफी पसंद करते है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में प्रकृति के कठोर नियम और उसके बीट उम्मीद और साहस की अनोखी मिसाल दिखाई दे रही है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा-सा पक्षी आसमान के राजा बाज का शिकार बन जाता है. बाज ने पक्षी को अपने बड़े और ताकतवर पंजों में पकड़ लिया है. छोटा पक्षी छूटने की जी तोड़ कोशिश करता दिखाई दे रहा है. वीडियो देखने से लग रहा है कि यह छोटा पक्षी आज बाज का शिकार हो जाएगा. लेकिन इस बार कहानी एक नया मोड़ ले लेती है.

छोटे पक्षी ने दिखाई बड़ी हिम्मत

बाज की पकड़ में आने के बाद भी वह छोटा पक्षी हार नहीं माना. वह लगातार अपने पंख फड़फड़ाता है, शरीर को मोड़ता है और पूरी ताकत से बाज का प्रतिरोध करता रहता है. छत पर दोनों गुत्थमगुत्था होते हैं. दोनों के बीच जीवन-मृत्यु का संघर्ष चलता रहता है. बाज अपनी पकड़ और मजबूत रखने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन छोटे पक्षी का जज्बा और जिंदा रहने की जिद ने उसे विजेता बना दिया. उसकी कोशिश रंग लाती दिखाई देती है. वह बाज की पकड़ से खुद को छुड़ा लेता है और तेजी से उड़कर सुरक्षित दिशा में निकल जाता है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है. लाखों लोगों ने वीडियो को देखकर इसकी सराहना की है. इसे एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. साढ़े 4 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. यह वीडियो काफी प्रेरणादायक है. यह बता रहा है कि जिंदगी में बिना संघर्ष न कोई जीत सकता है और न खुद की रक्षा कर सकता है. हिम्मत और जिंदा रहने की ललक बड़ी से बड़ी मुसीबत को छोटा कर सकती है.

यूजर्स ने किए ढेर सारे कमेंट

वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. कई यूजर्स ने वीडियो को देखकर एक से बढ़कर एक कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा नेवर गिव अप. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- कोई फर्क नहीं पड़ता कि जिंदगी आपके सामने क्या मुश्किलें लाती है. हमें उनका सामना करने और उनसे लड़ने की स्थिति में होना चाहिए. मेहनत कभी नहीं हारती. एक और यूजर ने लिखा- जिंदगी तभी खुशहाल होती है जब इंसान को पता हो कि मुश्किल के समय क्या करना है. 

Also Read: Viral Video: बच्चों को खाने आया था सांप, मुर्गी ने चोंच मार-मारकर किया अधमरा, एक मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >