भारत में पाकिस्तान ने भेजे ड्रोन, भारतीय जवानों ने की फायरिंग

India Pakistan Tensions : पिछले तीन दिनों में पुंछ सेक्टर में यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा. इससे पहले 27 फरवरी को भी एक पाकिस्तानी ड्रोन नजर आया था.

India Pakistan Tensions : जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में रविवार सुबह पाकिस्तान से एक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ. भारतीय सेना ने उसे मार गिराने के लिए फायरिंग की. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह खबर दी है. अधिकारियों के अनुसार, यह कदम क्षेत्र की सुरक्षा और नियंत्रण रेखा (LoC) की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया. ड्रोन घटना पर सैनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है.

भारतीय जवानों की फायरिंग के बाद ड्रोन  पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर चला गया.

गोलीबारी से बच निकला ड्रोन

पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बार था जब सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि का पता चलने के बाद जवानों ने गोलीबारी की. अधिकारियों ने बताया कि अग्रिम चौकी पर तैनात सैनिकों ने सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर दुश्मन के ड्रोन को देखा. उसे गिराने के लिए 12 से अधिक गोलियां चलायीं. हालांकि, ड्रोन गोलीबारी से बच निकला और तुरंत वापस लौट गया.

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन द्वारा हथियारों या नशीले पदार्थों की कोई तस्करी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया था. जवानों ने 27 फरवरी को भी इसी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >