11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 3 करोड़ वोटर के नाम कटे, बंगाल में 63 लाख

पश्चिम बंगाल समेत 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया के बाद वोटर लिस्ट जारी कर दिये गये हैं. इन सभी राज्यों में 3 करोड़ से अधिक मतदाता कम हो गये हैं. अकेले पश्चिम बंगाल में 63 लाख से अधिक वोटर के नाम मतदाता सूची से गायब हो गये हैं.

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों की मतदाता सूची में लगभग 3.13 करोड़ मतदाताओं के नाम कम कट गये हैं. उत्तर प्रदेश को छोड़कर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात, मध्यप्रदेश और गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब तक प्रकाशित हो चुकी है.

एसआईआर के पहले थे 36 करोड़ वोटर

इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचन आयोग द्वारा पिछले कुछ दिनों में साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 27 अक्टूबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषणा के समय इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त मतदाता सूचियों की संख्या लगभग 36 करोड़ थी.

बंगाल में 63 लाख वोटर के नाम कटे, 60 लाख संदिग्ध

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं की संख्या घटकर 32.87 करोड़ हो गयी. इस तरह यह अंतर लगभग 3.13 करोड़ का है. पश्चिम बंगाल के वोटर लिस्ट की बात करें, तो यहां करीब 63 लाख मतदाताओं के नाम अब तक कट चुके हैं. 60 लाख संदिग्ध मतदाताओं के नाम लीगल ऑफिसर्स को जांच के लिए सौंपे गये हैं.

बंगाल की मतदाता सूची में 7.04 करोड़ से अधिक वोटर

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया में हटाये गये और जोड़े गये नामों के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 7.04 करोड़ से अधिक है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद 63 लाख से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5.46 लाख मतदाताओं के नाम कटे, 1.82 लाख के जुड़े

नवंबर 2025 में जब एसआईआर प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी, तो मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से अधिक थी. मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-7 के माध्यम से 5.46 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाये गये. फॉर्म-6 एवं फॉर्म-6ए के माध्यम से 1.82 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गये.

बंगाल में फॉर्म-8 के जरिये जुड़े 6671 वोटर

बंगाल में फॉर्म-8 के माध्यम से अतिरिक्त 6,671 मतदाताओं के नाम जोड़े गये. ये लोग राज्य में ही कहीं अन्यत्र बस गये हैं. अब बंगाल में 7.04 करोड़ से अधिक मतदाता हैं. इनमें 3.60 करोड़ से अधिक पुरुष, 3.44 करोड़ महिलाएं और 1,382 ट्रांसजेंडर हैं.

60.06 लाख ‘विचाराधीन’ मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के दौरान 58 लाख से अधिक गणना प्रपत्र (एनुमरेशन फॉर्म) मिले ही नहीं. इनमें मृत, स्थानांतरित और दोहराव वाले मतदाताओं के मामले शामिल हैं. 60.06 लाख से अधिक मतदाता अब भी ‘विचाराधीन’ श्रेणी में हैं. एसआईआर के बाद की मतदाता सूची में इन सभी लोगों को शामिल कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें

SIR के बाद बंगाल में वोटर लिस्ट का प्रकाशन शुरू, ECI ने 7.08 करोड़ वोटर को 3 कैटेगरी में बांटा

बंगाल चुनाव 2026 : वोट नहीं डाल पायेंगे तृणमूल के पंचायत समिति के कार्यपालक?

Voter List Bengal: 5.46 लाख वोटर के नाम कटे, अब बंगाल में 7.04 करोड़ मतदाता

बंगाल में एसआईआर के बाद मतदाता सूची जारी होने से पहले सुरक्षा कड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >