Viral Video: चूहे और बिल्ली के बीच छिड़ी जंग, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बिल्ली और चूहे की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों को जमकर एक-दूसरे की कुटाई करते देखा जा सकता है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक बिल्ली और चूहे को आपस में मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि घर की खिड़की के ऊपर एक बिल्ली बैठी हुई है. वहीं खिड़की के बाहर साइड में एक दरार है जिसके ऊपर चूहा बैठा हुआ है. बिल्ली की नजर जैसे ही उस पर पड़ती है वह उस पर पंजे से हमला करना शुरू कर देती है.

चूहा भी अपने बचाव में बिल्ली को दो पैरों की मदद से मारने लगता है. दोनों के बीच मारपीट का यह सिलसिला काफी देर तक चलता है. एक समय तो ऐसा आता है जब बिल्ली गुस्से में आकर उसे खाने के लिए अपना मुंह खोलती है लेकिन चूहा उसे दांत से काट लेता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जहां इसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: शावकों संग शेरनी को देख, दुम दबाकर भागा शेर, वीडियो देख लोगों की छूट गई हंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >