Viral Video : जयमाल के दौरान दूल्हे ने कर दिया ये काम, दुल्हन हो गई शर्म से पानी–पानी

Viral Video : वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जयमाल के दौरान दुल्हन शरारत में दूल्हे का हाथ पकड़ने से बार-बार मना करती है. तब दूल्हा स्टेज से नीचे उतरकर उसे गोद में उठा लेता है. दूल्हा-दुल्हन का यह रोमांटिक पल देख मेहमान शर्म से मुस्कुरा उठते हैं. देखें वायरल वीडियो आप भी.

Viral Video : सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. खासकर दूल्हा-दुल्हन की जयमाल के वीडियो अक्सर वायरल होते नजर आते हैं.  ऐसे अनोखे पल शादी को यादगार बना देते हैं और लोगों का ध्यान खींचते हैं. एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वायरल हुए एक शादी के क्यूट वीडियो में जयमाल के दौरान दुल्हन दूल्हे का हाथ थामने से मना कर देती है. मगर दूल्हा ऐसा प्यारा अंदाज अपनाता है कि मेहमान शर्म से मुस्कुरा उठते हैं. देखें वीडियो.

वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जयमाल के दौरान दूल्हा स्टेज पर खड़ा है. वह दुल्हन को बुलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है. लेकिन दुल्हन मस्ती के मूड में होती है और शरारत से हर बार अपना हाथ आगे बढ़ाकर पीछे खींच लेती है. दूल्हा बार-बार कोशिश करता है, लेकिन दुल्हन बार-बार उसका हाथ थामने से इनकार कर देती है, जिससे माहौल खुशनुमा हो जाता है. इसके बाद जो होता है वो कुछ अलग है. फिर दूल्हा पूरे स्वैग में स्टेज से नीचे उतरता है और दुल्हन को गोद में उठा लेता है. ये देख मेहमान खुशी से तालियां बजाने लगते हैं, जबकि दुल्हन शर्म से पानी–पानी हो जाती है. दोनों का यह रोमांटिक पल बेहद प्यारा नजर आ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >