Viral Video: सड़क पर शराबी महिला ने मचाया बवाल, स्कूटी और कार पर चढ़कर किया ट्रैफिक जाम

Viral Video: नशे की हालत में सड़क पर हंगामा करते हुए एक महिला का वीडियो सामने आया है. इसमें महिला को नशे में धुत सड़क पर चल रही गाड़ियों को रोककर उन पर चढ़ने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. महिला का पागलों की तरह हरकत करते हुए यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक गुलाबी रंग का सूट पहने महिला नशे की हालत में सड़क पर हंगामा कर रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली-देहरादून हाईवे का है, जहां महिला शराब के नशे में इतनी डूब गई कि सड़क पर हंगामा करने लगी, जिससे गाड़ियों के आने-जाने में दिक्कतें आने लगीं.

गाड़ियों को रोक महिला ने किया हंगामा

वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला नशे की हालत में चलती हुई स्कूटी को जबरदस्ती रोकती है और उस पर चढ़ाने के लिए मालिक को कहती है. लेकिन महिला की बात नहीं मानता है और स्कूटी को साइड में लगा देता है.वह महिला को नीचे उतरने को बोलता है. महिला थोड़ा ड्रामा करती है लेकिन उसके बाद नीचे उतर जाती है. जिसके बाद महिला फिर बीच सड़क पर इधर-उधर नशे की हालत में गिरने लगती है. महिला बार-बार चलती गाड़ियों को रोकने की कोशिश करती है. एक बार तो महिला बिना अपनी जान की चिंता किए कार के सामने आ जाती है. गनीमत रहती है कि कार का ड्राइवर समय पर गाड़ी रोक देता है.

गाड़ी के रुकने के बाद महिला गाड़ी के सामने वाले हिस्से में चढ़कर बैठने लगती है. जिसे देख गाड़ी का मालिक हैरान रह जाता है और उसे उतरने को बोलता है, पर महिला किसी की नहीं सुनती है. वह वहीं बैठी की बैठी रहती है. आस-पास के सभी लोग सड़क के किनारे खड़े होकर महिला को देखने लगते हैं. धीरे-धीरे जाम लगना शुरू हो जाता है. लेकिन महिला को कोई फर्क नहीं पड़ता, वह अपना ड्रामा जारी रखती है. सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए महिला के इस हरकत पर नाराजगी जताई है.

यह भी पढ़े: Viral Video: हे राम! दुल्हन ने स्टेज पर ही बाल नोच-नोचकर कर दी दुल्हे के दोस्त की कुटाई 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >