Viral Video: डॉल्फिन ने शुरू की सफाई सेवा, कचरे निकालने के बदले लेती है मछली, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

Viral Video: वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक डॉल्फिन को समुद्र से कचरा निकालते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर लोग डॉल्फिन की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक डॉल्फिन को समुद्र से कचरा निकालते देखा जा सकता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और इस पर प्रतिक्रिया दी है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बोट पर एक आदमी बैठा हुआ है, और उसके सामने एक डॉल्फिन है जो कि बार-बार समुद्र के अंदर से कचरा निकालकर उसे लाकर दे रही है. जब डॉल्फिन शख्स को कचरा लाकर देती है, तो शख्स उसे इनाम के रूप में एक छोटी सी मछली खाने को देता है.

मछली मिलने पर डॉल्फिन की आंखों में खुशी की चमक साफ देखी जा सकती है. डॉल्फिन और व्यक्ति के बीच एक ऐसा अनोखा रिश्ता बन गया है कि वह व्यक्ति की बातों को समझने लगी है. वह उसे जो भी इशारों के जरिए कहने की कोशिश करता है, वह उसे समझकर जवाब देती है. सोशल मीडिया पर लोगों ने डॉल्फिन और व्यक्ति के बीच के इस अनोखे रिश्ते की सराहना की है.

यह भी पढ़े: Viral Video: ई-रिक्शा पर बैठ बंदा ले रहा था हवाई जहाज का मजा, वीडियो देख लोगों की कांप गयी आत्मा, आप भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >